फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जोरदारी से तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की अहम बैठक जिला कार्यालय स्थित नेकपुर चौरासी पर हुई। जिसमें राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के आयोजन पर सहमति बनी और सभी जिला पदाधिकारियों तहसील अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों से कितने कितने ट्रैक्टर किसानों के साथ लाएंगे। इसकी सूची तीन दिनों में कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
सभी पाधकारियों से यह भी कहा गया है कोई भी पदाधिकारी इसमें लापरवाही नहीं बरतेगा। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का ज्यादा से ज्यादा किसानों में प्रचार प्रसार करके 13 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य एवं कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि अबकी बार पिछली वर्ष से ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे पूरे जनपद में एक ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
सभी पाधकारियों को इस बैठक के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के बारे में किसानों को समझाया जायेगा। इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण गोपाल मिश्रा ब्रजेश गंगवार,जिला महासचिव अभय यादव, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी तहसील अध्यक्ष कायमगंज कश्मीर सिंह गंगवार,आशीष यादव अमित प्रताप सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर टिंकू यादव ब्लॉक अध्यक्ष शमसाबाद सतीश कठेरिया,ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अंकेश सिंह गंगवार सहित किसान उपस्थित रहे।