तिरंगा यात्रा व तिरंगा मेले की धूम

फर्रूखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नगर में विशाल तिरंगा यात्रा की धूम मच गई। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा, रैली निकाली गई। रैली में जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में शामिल हुई। जिनमें मुख्य रूप से राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज।

जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज,रखा बालिका इंटर कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर, सीपी अग्रवाल पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के सभी अधिकारी व कर्मचारियों व काफी संख्या में अध्यापक, अध्यापिकाओं,स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स, पीआरडी के जवान होमगार्ड के जवान, पुलिस कांस्टेबल शामिल हुए। रैली में भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगाये गए नारों से पूरा शहर गूंज उठा। आजादी के सेनानियों की याद में बैंड धुन बजाते हुए बच्चे रैली में सबसे आगे चल रहे थे।

इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी गई। रैली में बच्चों की भारी संख्या को देखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा दो एंबुलेंस रैली में साथ रही। रैली में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक, दिनेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह व संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

तिरंगा मेले का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में एक भव्य तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। तिरंगे मेले का डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मुख्य गेट पर फीता खोलकर शुभारंभ किया। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा रोली चंदन लगाकर व फूल बरसाकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। मेले में तिरंगे के रंगों पर आधारित वस्त्रों, श्रृंगार के सामानों, शॉल, कपड़े बैंड टोपी, बैच के स्टॉल लगाएं गए।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खाद्य सामग्री,तिरंगे झंडे, चूड़ियां,कड़े, सोलर लाइटिंग के समान, सोलर बल्ब, एलईडी बल्ब,पंखे व घरेलू सामान जैसे दाल, दलिया, बेसन रिफाइंड, फिनायल, हार्पिक, सर्फ, झाड़ू डस्टर आदि के स्टॉल लगाए गए। बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह, महागौरी स्वयं सहायता समूह, नव ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह,दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह एवं आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पादों का स्टॉलों पर प्रदर्शन किया गया।

एक जिला एक उत्पाद ODOP के अंतर्गत जरी के वस्त्र, ब्लॉक प्रिंटिंग के सूट,साड़ियां, शॉल आदि वस्त्रों के स्टॉल लगाए गए। मेले में काफी संख्या में लोगों ने स्टॉल पर सामानों की खरीदारी की।

तिरंगा मेले में भारत विकास परिषद की सहभागिता

भारत विकास परिषद की फतेहगढ़ शाखा ने स्टाल लगाकर सहभागिता की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि अधिकारियों को भारत विकास परिषद का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक सरदार जगदीप सिंह, अध्यक्ष प्रवीण माथुर, सचिव अजीत यादव, उपाध्यक्ष नैमिष मिश्रा, शिवयांशु अग्रवाल, रोहित गोयल, गगन चतुर्वेदी इत्यादि सदस्य शामिल रहे।

error: Content is protected !!