फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तबादले पर आए उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बीती रात आदर्श थाना मऊदरवाजा में आमद करा दी। जनपद कानपुर देहात से स्थानांतरण पर आए लक्ष्मण सिंह ने आज दोपहर सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय लिया। श्री सिंह ने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि पीड़ित व्यक्ति के साथ प्यार से बात कर उसको संतुष्ट करें। क्षेत्र में सतर्कता के साथ ड्यूटी कर अपराधियों के साथ वांछित अभियुक्तों भी गिरफ्तार करें।
आईजीआरएस की शिकायतों का समय से ईमानदारी के साथ निस्तारण किया जाये। बताया गया है कि जनपद मथुरा निवासी लक्ष्मण सिंह 1998 बैच के उप निरीक्षक है। विभागीय पुलिस कर्मचारियों ने नए थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया। उप निरीक्षक अरविंद यादव ने रायपुर चौकी इंचार्ज पद पर आमद करा दी।