मुठभेड़ में घायल अपराधी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कायमगंज कोतवाली पुलिस द्वारा बीती रात मुठभेड़ में घायल अपराधी सिकंदर को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली कायमगंज पुलिस बीती विशेष अभियान के तहत चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने देर रात ग्राम नरसिंहपुर की नहर पटरी पर दो लोगों को बाइक से जाते संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने को कहा पुलिस को देखकर बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चलाई और बाइक से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जवाबी गोली चलाई, गोली लगने से एक बाइक सवार घायल हो गया। गोली लगने से घायल अपराधी को दो पुलिसकर्मी कंधे के सहारे ले गए।

जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति जनपद मैनपुरी करहल निवासी अपराधी सिकंदर है। जिसके पास से बाइक तमंचा खोखा कारतूस एवं 6 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। अन्तर्जनपदीय अपराधी सिकंदर पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है वह कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में चोरी की घटना में शामिल रहा है।

कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया ने बताया कि सिकंदर गिहार कस्बा करहल की गिहार कॉलोनी का रहने वाला है उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!