संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारी बैठक

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर आज दोपहर धम्मालोको बुद्ध विहार में आयोजित बैठक वरिष्ठ ट्रस्टी सरदार सिंह शाक्य की अध्यक्षता में हुई। 5 व 6 अक्टूबर को होने वाले बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि 5 अक्टूबर को भाजपा विधायक सुशील शाक्य बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को आमंत्रित किया जाएगा।

धम्म यात्रा में शामिल होने वाली झांकियां की व्यवस्था मेले के सहसंयोजक एवं संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ धम्मपाल थैरो करेंगे। मंच का संचालन मेला संयोजक नागेंद्र शाक्य, ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट, सुधीर शाक्य एडवोकेट एवं सुरेंद्र सिंह शाक्य करेंगे। जबकि भिक्षु धम्म कीर्ति भिक्षु सम्मेलन का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कथा वाचक श्याम सुंदर बौद्ध करेंगे। बैठक में टेंट एवं लाइट आदि व्यवस्था पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अस्वस्थ चल रहे कर्मवीर शाक्य एवं भंते धम्म कीर्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

बैठक में धम्मालोंको बुद्ध विहार ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य, उप प्रबंधक रघुवीर शाक्य, ट्रस्टी हरवेदर शाक्य उर्फ लहोरे प्रधान, नर्सरी वाले संतोष शाक्य, लड़ैते लाल उत्तम, डॉक्टर देवेश शाक्य, सुधीर शाक्य एडवोकेट, कथावाचक श्याम सुंदर बौद्ध, राजेश्वरी बौद्ध, डॉक्टर आलोक शाक्य, दिवाकर शाक्य, सुरेश चंद्र शाक्य, गजराज सिंह पाल, रणजीत सिंह, राम नंदन जाटव कोटेदार, आदि लोग मौजूद रहे। आगामी बैठक 21 सितंबर को होगी।

ट्रस्ट के प्रबंधक कर्मवीर शाक्य ने एफबीडी न्यूज को बताया कि बौद्ध मेले में बुद्ध विहार में लाखों रूपयों से विकास कार्य करने वाले समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।

5 अक्टूबर का कार्यक्रम

सुबह 11 बजे से 12 बजे तक भिक्षुओं को भोजन दान

12 बजे से 2 बजे बजे तक मेले का उद्घाटन एवं बुद्ध वंदना।

2 बजे से 5 बजे तक भिक्षु सम्मेलन शाम।

5 बजे से मध्य रात तक बुद्ध के नाम गीत एवं विद्वानों के उपदेश।

12 बजे रात्रि से बुद्ध नाटक।

6 अक्टूबर के कार्यक्रम

सुबह 7 बजे से धम्मा लोको बुद्ध विहार से स्तूप के लिए धम्म यात्रा का शुभारंभ।

10.30 बजे से स्तूप की परिक्रमा एवं स्तूप की पूजा अर्चना।

शाम 4 बजे बजे से पंडाल में आम सभा।

रात्रि 9 बजे से बुद्ध के जीवन पर नाटक कार्यक्रम होंगे।

error: Content is protected !!