धूमधाम से निकल गई भगवान आदिनाथ की शोभा यात्रा

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) आज जैन समाज के दस दिन के पर्यूष्ण पर्व समाप्ति के बाद सधवाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से श्री 1008 भगवान आदिनाथ की मनोहर प्रतिमा की झांकी वाली शोभा यात्रा जैन समाज के लोगों ने यात्रा बैड बाजों के साथ निकाली। इस दौरान जैन समाज की महिलाएं एवं बच्चे नारेबाजी एवं भजन गाते हुए खुशी में झूमने लगे। भगवान आदिनाथ की झांकी के आगे जैन ध्वजा व केसरिया झंडे लगे हुए वाहन चल रहे थे।

रथ पर सवार एक इन्द्र भगवान को पकड़े खड़े, दो इन्द्र भगवान अलग बगल रथ पर भगवान की चमर ढुला रहे थे। एक भगवान के सारथी बने रथ को चला रहे थे। शोभा यात्रा साहबगंज चौराहा, अंगूरीबाग, जैन वाटिका धारा नगरी पहुंची। पाण्डुशिला पर भगवान आदिनाथ के सिंहासन पर विराजमान कर पूजा व अभिषेक किया गया। बाग में ही मेले के रूप में लोग एक दूसरे के गले मिल कर क्षमा भाव किया। सायं 4 बजे शोभा यात्रा वहां से वापसी के लिए रवाना हुई।

रास्ते में लोगो ने अपने अपने दरवाजों पर झांकी रोक रोककर भगवान की आरती की व प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा अंगूरीबाग, साहबगंज चौराहा होते हुए सधवाड़ा जैन मन्दिर पर समाप्त हुई। मन्दिर में भगवान का अभिषेक करके भगवान आदिनाथ को उनके स्थान पर विराजमान किया गया। शोभायात्रा में मेला संयोजक, अमन जैन,
अध्यक्ष ऋषभ शरण जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद जैन,महामंत्री दिलीप जैन सहमंत्री शैलेन्द्र जैन,
कोषाध्यक्ष दीपक जैन,राहुल जैन, विक्रांत जैन, अमन जैन आदि दर्जनों स्त्री पुरुष शामिल हुए।

error: Content is protected !!