चोर समझ गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) शमशाबाद थाना पुलिस ने ग्राम नगला गोदाम निवासी राकेश कुमार शाक्य के पुत्र नितिन कुमार को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नितिन की निशादेही पर गोली मारने में प्रयोग किए गए 12 बोर का तमंचा एक कारतूस व खोखा बरामद कर लिया है। गांव के लोग 19 अगस्त की रात गांव के बाहर चोरों की निगरानी कर रहे थे।

गांव के रामौतार शाक्य का 18 वर्षी पुत्र अजमोल भी निगरानी में शामिल था। अनमोल रात 12.45 बजे घर जा रहा था अजमोल के गांव में घुसते ही नितिन ने उसे अंधेरे में चोर कर समझ कर गोली मार दी। गोली नितिन की आंख के नीचे लगी थी। जिसको सैफई अस्पताल में ऑपरेशन कर निकाला गया था।

error: Content is protected !!