फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) शौच करने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना मेरापुर के ग्राम बिजौरी निवासी 15 वर्षीय किशोरी पिता का मोबाइल फोन लेकर 21 अक्टूबर की रात 1 बजे गांव के बाहर शौच करने गई थी। इस दौरान गांव के रामबरन कश्यप के बेटे अमुख कुमार ने युवती को दबोच दिया और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। युवक ने घर पर जाकर किशोरी के परिजनों के साथ गाली गलौज भी किया।
थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि आरोपी अमुख कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अदालत ने अमुख कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रामबरन के परिजनों ने बताया की लड़की अपनी मर्जी से लड़के से मिलने गई थी।