फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बीती रात दुर्घटना में नगर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी राजकुमार सिंह के 30 वर्षीय एकलौते पुत्र अमनेद्र प्रताप सिंह उर्फ आसू की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। बीते दिन राजीव गांधी नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जितेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सतीश की बारात जनपद मैनपुरी गई थी। बारात में आसू मोहल्ले के सोनू शाक्य, आलोक यादव, टिर्री यादव सहित पांच युवकों के साथ बारात गया था। आसू बीती रात करीब 2.30 बजे साथियों के साथ घर द्वारा वापस घर जा रहा था जब कार ग्राम जैतपुर के निकट हरियाली बाजार से गुजर रही थी। उसी समय सामने तेजी से आ रही फॉर्च्यूनर कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बारातियों की कार पलट गई और आसू के नीचे दब गया। जिससे वही गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त रितिक झा ने रात 3 बजे घायल आसू को लोहिया अस्पताल पहुंचाया इलाज के 10 मिनट बाद आंसू की मौत हो गई। आसू के साथ ही मोहल्ले के सर्वेश यादव के 19 वर्षीय घायल पुत्र निशांत को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन निशांत को अस्पताल से ले गए। हादसे में बाराती युवकों को भी चोट पहुंची। दुर्घटना करने वाला ड्राइवर क्षतिग्रस्त वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आसू के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। आसू के शव को राजीव गांधी नगर आवास पर ले जाया गया। ग्राम मुरास के मूल निवासी आसू का पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्रों से नजदीकी संबंध थे। विधायक पुत्र सिक्की ने राजकुमार के घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्ति की।
एक और युवक घायल

थाना राजेपुर के ग्राम श्रीमऊ निवासी सुखेंद्र का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर को उसे ईएमटी सुनील ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि धर्मेंद्र बाइक से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन जा रहा था जब राजेपुर के मोड़ से गुजर रहा था तभी बाइक सवार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

