फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया जाता है कि बालिका सुबह करीब 8 बजे शौच करने गई थी तभी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। खून का रिसाव होने पर जब बालिका की हालत गंभीर हो गई तब परिजन बालिका को लेकर सायं लोहिया अस्पताल पहुंचे। लोहिया अस्पताल से शाम को 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी गई। बालिका के साथ दुष्कर्म होने व उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह करीब 5 बजे लोहिया अस्पताल पहुंची।
खून का रिसाव बंद न होने के कारण बालिका की हालत चिंता जनक हो गई। एसपी ने प्रयास करके बेहतर इलाज के लिए बालिका को कानपुर के लिए रेफर कराया। एसपी आरती सिंह ने मीडिया को बताया कि कायमगंज क्षेत्र की 9 बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी 112 नंबर पर दी गई। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए बालिका को कानपुर हैलेट रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी। पुलिस अधीक्षक के आने की सूचना पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, कादरी गेट थानाध्यक्ष प्रभारी कपिल कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे।
घटना को छिपाने का प्रयास
परिजनों ने दुष्कर्म की सनसनी के घटना को छिपाने का प्रयास किया है। जब लड़की की हालत खराब हो गई तब उसे कारी 1 बजे सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। परिजनों ने उपचार करने वाली डॉक्टर मधु अग्रवाल को बताया कि गिरने के कारण लड़की को चोट लगी है। उसके बाद लड़की को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। बताया गया की परिवार के ही चचेरे भाई ने लड़की के साथ घिनौनी हरकत की है। भय के कारण लड़का घर से भाग गया है पुलिस उसे तलाश कर रही है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

