विधायक सुशील ने किया मौरश्री हॉस्पिटल का उद्घाटन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अमृतपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज दोपहर बाद फीता काटकर मौर्यश्री अस्पताल का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर अस्पताल के मालिक डॉक्टर आशीष शाक्य, कर्मवीर शाक्य राहुल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व भिक्षु चेतसिक बोधि एवं भिक्षु नागसेन ने बौद्ध परंपरा से पूजन कराया।


पूजन कार्यक्रम के दौरान डॉ डॉक्टर आशीष, शाक्य, डॉ श्वेता शाक्य एमबीबीएस, मेजर डॉक्टर आशीष शाक्य फिजिशियन, डॉक्टर वंदना शाक्य एमडीएस, डॉक्टर हिमांशु सिंह एमबीबीएस, डॉ अभिषेक शाक्य, प्रबंधक डॉक्टर आशीष शाक्य, कर्मवीर शाक्य, देशराज शाक्य एडवोकेट, सतेंद्र शाक्य एडवोकेट, डॉ विनय शाक्य, पूर्व प्रधानाचार्य जानकी प्रसाद शाक्य, नागेंद्र शाक्य, अवनीश शाक्य, जयसिंह शाक्य, फौजी वेदराम शाक्य, महिमा चंद शाक्य, गनेश प्रसाद शाक्य,प्रशांत कुमार शाक्य, शिक्षक मुकेश शाक्य आदि महिलाएं मौजूद रही।


इसी कार्यक्रम के दौरान डाक्टर आशीष एवं डॉक्टर स्वेता शाक्य के पुत्र का अन्नप्राशन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश पाल शाक्य की स्मृति में बेवर रोड ग्राम मतापुर पिपरगांव फर्रुखाबाद में उनके पुत्र डॉ आशीष शाक्य मौरश्री हॉस्पिटल खोला है।
खुशी के मौके पर सैकड़ों लोगों को दावत खिलाई गई। खुशी के मौके पर अस्पताल परिसर को फूलमालाओं एवं गुब्बारों से सजाया गया।

error: Content is protected !!