डॉ जितेंद्र सिंह का दावा: बनेगी सपा सरकार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज अमृतपुर विधानसभा के ग्राम हरिहरपुर में अखिलेश जन संदेश एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जिस प्रकार पूरे देश में मेहनत कर रहे हैं, वह आज देश के अग्रणी नेताओं में शामिल हो चुके हैं। प्रदेश की जनता उनके नेतृत्व में एक नई उम्मीद देख रही है। वर्ष 2027 में निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जिले में लगभग सभी जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के हैं इसके बावजूद जनपद का विकास पूरी तरह से रुका हुआ है।

राजेपुर ब्लॉक बाढ़ से हर वर्ष प्रभावित रहता है। यदि गंगा एक्सप्रेस-वे का रूट यहां से गुजरता तो बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो जाता। क्यों कि वहां पर बांध का निर्माण अनिवार्य होता परंतु ऐसा नहीं हुआ। परिणामस्वरूप, बाढ़ की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं। खन्ना जी ने अधिकांश विकास कार्य अपने जनपद की ओर मोड़ दिए। फर्रुखाबाद के विकास हेतु किसी ने आवाज नहीं उठाई। लेकिन जनता सब देख रही है। यदि 2027 में अमृतपुर की जनता समाजवादी पार्टी का साथ देगी तो बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

अन्य वक्ताओं ने भी समाजवादी विचारधारा एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूती देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवरंग सिंह यादव, अखिल कठेरिया (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, समाजवादी छात्रसभा), रजत क्रांतिकारी (महानगर महासचिव), साजिद अली (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा), अरविंद कश्यप (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), अमन सूर्यवंशी (जिला अध्यक्ष, बाबा साहब वाहिनी), अमित कठेरिया (जिला अध्यक्ष, एससी/एसटी प्रकोष्ठ), अनुराग यादव (जिला अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), अभय यादव, राजीव यादव (प्रधान संघ अध्यक्ष), रूक्मांगल सिंह यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, राजेपुर), रवी यादव सह मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुरजीत कुमार उर्फ सोनू ठाकुर ने किया था।

error: Content is protected !!