फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) रोटावेटर से कटकर युवक अर्पित कश्यप की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। अर्पित थाना राजेपुर के ग्राम अम्बरपुर निवासी फूल सिंह का 20 वर्षीय पुत्र था। अर्पित आज दोपहर को अपने रोटावेटर से चित्रकूट महाविद्यालय के निकट खेत की जुताई कर रहा था। जुताई करते समय रोटावेटर में कपड़ा फंस गया।
कपड़ा निकालने के दौरान अर्पित चलते रोटावेटर में फंस जाने के कारण कटकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चाचा मनोज अर्पित को 108 एंबुलेंस से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाए जाने पर चीख पुकार मच गई। बताया गया कि बड़ा बेटा अर्पित दिल्ली में काम करता था वह दीपावली पर घर आया था।

