कब्जा करवाने वाले दरोगा लाइन हाजिर: एसओजी पर गाज

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) महिला की जमीन पर कब्जा करवाने वाले दरोगा गिरीश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बीती रात एसओजी के मुख्य आरक्षी बलवीर सिंह एवं आरक्षी विनोद कुमार को भी लाइन भेजने का आदेश दिया है। थाना नवाबगंज में तैनात उप निरीक्षक गिरीश कुमार जाटव का 30 नवंबर को रिटायरमेंट है। किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद शाक्य ने बताया कि दरोगा गिरीश कुमार ने जोधा नगला निवासी तेज सिंह का चंद्पुरा रोड पर श्रीमती सावित्री देवी की जमीन पर कब्जा करवा दिया है।

कब्जा करने के लिए दरोगा ने पीड़ित पक्ष के व्यक्ति को थाने में बैठाया था। इसी मामले में थाने का घेराव करने की घोषणा की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने किसान यूनियन के नेताओं को बुलाकर वार्ता की थी। उन्होंने दोषी दरोगा को लाइन हाजिर किए जाने का आश्वासन दिया था। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने बताया की उप निरीक्षक गिरीश कुमार का 30 नवंबर को रिटायरमेंट है। रिटायरमेंट के कागजात पूरे करने के लिए उन्हें एक सप्ताह पूर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।

error: Content is protected !!