जिला कारागार के बंदी ने टेंशन के कारण फांसी लगाकर जान दे दी: जेल प्रशासन में हड़कंप मचा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला कारागार फतेहगढ़ में बंदी फिरोज के द्वारा फांसी लगाई जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिरोज थाना कमालगंज के ग्राम शिवराम नगर की फकीर बस्ती निवासी गुफरान का करीब 45 वर्ष पुत्र था। 31 जनवरी को फिरोज की पत्नी हुस्नावानो ने फांसी लगाई थी पत्नी के मायके वालों ने फिरोज के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उत्पीड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

फिरोज इसी मुकदमे मैं बीते चार माह से जिला जेल में बंद था। बताया गया कि फिरोज ने रात करीब 8 बजे बैरिक में फांसी लगाई। हादसे की जानकारी होते ही जेल प्रशासन में जबरदस्त हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन की ओर से इस घटना की जानकारी कमालगंज थानाध्यक्ष को देखकर मृतक के परिजनों को सूचित किए जाने कहा गया।

थाना कमालगंज के इंस्पेक्टर के निर्देश पर हलका इंचार्ज ने फिरोज के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिरोज के मर जाने की सूचना पर परिवार में मातम छा गया परिजन फिरोज को देखने के लिए जिला जेल के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!