राजेपुर फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को खुश करने के लिए पंचायत घर व विद्यालय की मरम्मत एवं अमृत सरोवर की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकृत कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम 15 सितंबर को सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वह 10.15 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की बैठक।
एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 11 बजे जिला मुख्यालय के सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे उसके बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे। श्री मौर्य 12.05 बजे ब्लाक राजेपुर की ग्राम पंचायत निबिया के पंचायत घर व विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद ग्राम दहिया में अमृत सरोवर की स्थिति का जायजा लेंगे डिप्टी सीएम एक बजे बजे वापस जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम आते ही प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों में करंट दौड़ गया है। डिप्टी सीएम को खुश करने के लिए प्राथमिक विद्यालय निबिया व पंचायत भवन में जीर्णोद्धार का कार्य जोरो से शुरू किया गया है। ग्राम दहेलिया के अमृत सरोवर में सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। आज अधिकारियों ने इन कार्यों का जायजा लिया उस समय विद्यालय के फर्श को बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा था।
उप मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान तीन सैकड़ा पौधे भी लगाये जानें की तैयारी की जा रही है। सफाई के लिये ब्लॉक राजेपुर के अलावा बढपुर ब्लाक के सफाई कर्मियों की डियूटी लगायी गयी है।