कमालगंज फरुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भूमि बटवारे को लेकर हुए विवाद से गुस्साए अधेड़ शंभू सिंह ठाकुर ने फांसी लगाकर जान दे दी। 45 वर्षीय शंभू सिंह पुत्र संग्राम सिंह का भाइयों से जमीन बंटवारे का काफी समय से विवाद चल रहा है। परिजनों ने बंटवारे लेकर बीती रात शंभू से झगड़ा किया इसी बात से गुस्साया शंभू रात 9 बजे घर से गांव के बाहर अपने खेत में लगे शहतूत के पेड़ के पास पहुंचा।
शंभू ने वहां खेत में बंधे पतेल के बांध को पेड़ में बांध कर फांसी के फंदे में लटक गया। बीती रात पत्नी व बच्चे शंभू को तलाशते रहे आज सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने शंभू को पेड़ पर लटके देखा। जानकारी मिलते ही शंभू की पत्नी व पुत्र बदहास अवस्था में मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार ने शंभू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।