विशाल धम्म यात्रा अमेठी पहुंची: गंगा पुल से जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सारनाथ से संकिसा जाने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज सुबह करीब 11 बजे कादरी गेट थाने के ग्राम अमेठी पहुंची। भिक्षुगणों एवं उपासकों को गांव के आवास में ठहराया गया। भिक्षुओं का जोरदार स्वागत करने के बाद उनको जलपान व भोजन दान किया गया। अंगूरी बाग बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु नागसेन की अगुवाई में अमेठी निवासी अचल प्रताप सिंह शाक्य एडवोकेट, गोलू जतिन शाक्य, कमलेश शाक्य, संजीव शाक्य, विजय शाक्य,रामू शाक्य, अजय शाक्य, सुधीर शाक्य, आदित्य शाक्य चंद्रकांत शाक्य, विजय प्रताप शाक्य, डा0 शिवरतन सिंह शाक्य अतुल कुमार शाक्य एडवोकेट, बृजेश कुशवाहा एडवोकेटआदि अनेकों लोग पांचाल घाट पुल पहुंचे।


गंगा पुल से ही सारनाथ से संकिसा जाने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा के स्वागत की शुरुआत की गई। भिक्खु चन्दिमा थेरो सहित अन्य भिक्षुओं पर पुष्प वर्षा की गई। उनके रास्ते पर भी पुष्प की पंखुड़ियां बिखेरी गई। ठहरने वाले स्थल पर प्रवेश के दौरान गांव की महिलाओं ने फूल भेंट कर भिक्षुओं का स्वागत किया। भिक्षु चेतसिक बोधि, भिक्षु नागसेन, प्रभु दयाल एडवोकेट, बसपा नेता राम दत्त बौद्ध, प्रधान अनंगपाल सिंह कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हैप्पी शाक्य आदि लोगों ने भिक्खु चन्दिमा थेरो से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। सारनाथ से संकिसा तक जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा के आने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के बौद्ध अनुयायियों में जबरदस्त उत्साह व्याप्त रहा। ग्राम अमेठी एवं पांचाल घाट के बाजार में पंचशील झंडा लगाए गए।

धम्म यात्रा में शामिल भिक्षु कमल शील, भिक्षु राज रत्न एवं भिक्षु धम्म दीप के साथ पहले ही कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था देखने पहुंचे। सारनाथ से संकिसा जाने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज करीब 2 बजे ग्राम अमेठी से रवाना हुई। विशाल धम्म यात्रा का रास्ते में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम चांदपुर के बुद्ध विहार में ग्राम खानपुर में राजीव गौतम आदि ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के पास धारा नगरी के सुनील गौतम आदि ने कादरी गेट में अवनीश शाक्य आढ़ती रामौतार शाक्य आदि ने आईटीआई कॉलेज के पास विजय शाक्य आदि ने स्वागत किया।

ग्राम नगला खैरबंद में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य आदि ने इसी गांव में कमलेश शाक्य ने ढिलावल चौराहा गढ़िया रोड स्थित आर.एस फर्नीचर्स & इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई के महेंद्र सिंह शाक्य, शिवम शाक्य, शिवकुमार शाक्य,कौशल शाक्य, सोनू कुशवाहा, मनोज शाक्य ने स्वागत किया। ग्राम गढ़िया अंडरपास के निकट संजय शाक्य एडवोकेट ने अपने आवास पर स्वागत किया।

धम्म यात्रा नाला बघार होते हुए मुरहास कन्हैया स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज मतापुर पहुंचेगी। कॉलेज के प्रबंधक डॉ आशीष शाक्य धम्म यात्रा का स्वागत कर भोजन दान देंगे। धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देशराज शाक्य एडवोकेट, डॉ शैलेश शाक्य, शीशराम शाक्य, अमर सिंह शाक्य, देवेंद्र शाक्य आदि लोग कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। भिक्षुगण एवं उपासक यहां रात विश्राम करेंगे।

भिक्षु कमल शील ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की धम्म यात्रा में सारनाथ स्थित धम्मा लर्निंग सेंटर के करीब 80 भिक्षु शामिल है जिनमें 10 साल से लेकर 75 वर्ष के भिक्षु धम्म यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया की 41 वर्षीय भिक्खु चन्दिमा थेरो को चीवर धारण किए 30 साल हो गए हैं। हम लोगों की सारनाथ से संकिसा की यह चौथी सबसे 600 किलोमीटर से लंबी धम्म यात्रा है। इससे पहले वर्ष 2022 में सारनाथ से लुंबिनी तक एवं वर्ष 2022 में सारनाथ से श्रावस्ती तक वर्ष 2023 में सारनाथ से कुशीनगर तक एवं 2024 में सारनाथ से कुशीनगर तक की धम्म यात्रा कर चुके हैं।

error: Content is protected !!