गौतम बुद्ध कॉलेज में भिक्खुओं का स्वागत: विशाल धम्म यात्रा पहुंची

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सारनाथ से संकिसा जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज सायं गौतम बुद्ध महिला डिग्री कॉलेज मतापुर पहुंची। गौतम बुद्ध महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंध के डॉ अशीष शाक्य व धम्मालोको बुद्ध विहार के कोषाध्यक्ष देशराज सिंह शाक्य एडवोकेट की अगुवाई में दर्जनों बौद्ध अनुयायी मुरहास कन्हैया तिराहे पहुंचे। इसी तिराहे से सारनाथ से संकिसा जाने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा के स्वागत की शुरुआत की गई।

भिक्खु चन्दिमा थेरो सहित अन्य भिक्षुओं के स्वागत का शुभारंभ किया गया। ढोल नगाड़े की जोरदार ध्वनि से शुरू हुई धम्म यात्रियों पर फूलों की वर्षा कर एवं सड़क पर पुष्प की पंखुड़ियां बिखेरी गई। गौतम बुद्ध महिला डिग्री कॉलेज पहुंचने पर अंशुमान अभिषेक शाक्य, डॉक्टर शैलेश शाक्य, देवेंद्र शाक्य, विश्राम सिंह, सोनू शाक्य, अमित शाक्य, अंकित शाक्य, शक्ति आदि ने भिक्षुओं का जोरदार स्वागत किया। सभी भिक्षुओं को रात विश्राम के लिए कॉलेज में ठहराया गया।

कुशीनगर के भिक्षु ननद रत्न ने धर्म देशना की, इस दौरान सोनभद्र के भिक्षु सुगत रत्न, संकिसा के भिक्षु चेतसिक बोधि, भिक्षु नागसेन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर आशीष शाक्य की ओर से भिक्षुओं के लिए भोजन दान की व्यवस्था की गई। देशराज सिंह शाक्य एडवोकेट आदि ने भिक्षुओं को भोजन कराने में सहयोग किया।

इससे पूर्व संकिसा जाने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज करीब 2 बजे ग्राम अमेठी से रवाना हुई। विशाल धम्म यात्रा का रास्ते में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम चांदपुर के बुद्ध विहार में ग्राम खानपुर में राजीव गौतम आदि ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के पास धारा नगरी के सुनील गौतम आदि ने कादरी गेट में अवनीश शाक्य आढ़ती रामौतार शाक्य आदि ने आईटीआई कॉलेज के पास विजय शाक्य आदि ने स्वागत किया।

ग्राम नगला खैरबंद में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य आदि ने इसी गांव में कमलेश शाक्य ने ढिलावल चौराहा गढ़िया रोड स्थित आर.एस फर्नीचर्स & इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई के महेंद्र सिंह शाक्य, शिवम शाक्य, शिवकुमार शाक्य,कौशल शाक्य, सोनू कुशवाहा, मनोज शाक्य ने स्वागत किया। ग्राम गढ़िया अंडरपास के निकट संजय शाक्य एडवोकेट ने अपने आवास पर स्वागत किया।

धम्म यात्रा नाला बघार होते हुए मुरहास कन्हैया स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज मतापुर पहुंचेगी। कॉलेज के प्रबंधक डॉ आशीष शाक्य धम्म यात्रा का स्वागत कर भोजन दान देंगे। धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देशराज शाक्य एडवोकेट, डॉ शैलेश शाक्य, शीशराम शाक्य, अमर सिंह शाक्य, देवेंद्र शाक्य आदि लोग कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। भिक्षुगण एवं उपासक यहां रात विश्राम करेंगे।

भिक्षु कमल शील ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की धम्म यात्रा में सारनाथ स्थित धम्मा लर्निंग सेंटर के करीब 80 भिक्षु शामिल है जिनमें 10 साल से लेकर 75 वर्ष के भिक्षु धम्म यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया की 41 वर्षीय भिक्खु चन्दिमा थेरो को चीवर धारण किए 30 साल हो गए हैं। हम लोगों की सारनाथ से संकिसा की यह चौथी सबसे 600 किलोमीटर से लंबी धम्म यात्रा है। इससे पहले वर्ष 2022 में सारनाथ से लुंबिनी तक एवं वर्ष 2022 में सारनाथ से श्रावस्ती तक वर्ष 2023 में सारनाथ से कुशीनगर तक एवं 2024 में सारनाथ से कुशीनगर तक की धम्म यात्रा कर चुके हैं।

error: Content is protected !!