मृत बछड़े को पेड़ पर रखा गया: किया गया दफन

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) मृत बछड़े को पेड़ पर रखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना कमालगंज के ग्राम गौसपुर में खिन्नी बाबा मजार वाले बाग में आम के पेड़ पर मृथ बछड़े को रखा देखकर इलाके में सनसनी को फैल गई। गौ रक्षा कार्यकर्ता एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। मृत बछड़े के को पेड़ से उतरा गया। गाय के बछड़े का मांस गायब देखकर अनुमान लगाया गया कि बछड़े को कुत्ते नोच कर खा गए।

अनुमान लगाया गया किसी व्यक्ति ने माहौल खराब करने की नीयत से बछड़े के अगले पैरों में रस्सी बांधी। रस्सी के सहारे खींच कर बछड़े को पेड़ पर रखा गया। गौ रक्षा के शिवम ठाकुर एवं पुजारी श्री हरि गिरी आदि लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में वहां गड्ढा खोदा गया और बछड़े को गड्ढे में दफनाया गया। मृत बछड़ा मिलने पर गांव के अनीस ने बताया कि यह बछड़ा हमारा था। जो 3 दिन पूर्व मर गया था मैंने बछड़े को खिन्नी बाबा मजार के चौराहे के निकट खंती में डाला था।

error: Content is protected !!