अटल के चित्र को रंगोली से सजाया: पूर्व पीएम की जन्म शताब्दी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज दिनांक 24 दिसंबर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र वाली रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यापक नीलम सोमवंशी ने अटल के चित्र वाली रंगोली सजाई एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर रंगोली को सजाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में मूल्यों और सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया। भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेता थे सदन में वह जब अपनी बात रखते थे सत्ता पक्ष ही नहीं बल्कि पूरा विपक्ष भी उनको सुनता था। उनकी इस जन्म शताब्दी पर नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया पूरे जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा पार्टी के निर्देश के अनुसार पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं रंगोली का आयोजन हुआ।

25 दिसंबर को जनपद के सभी बूथों पर अटल जी का चित्र लगाकर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन होगा। फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के समापन एवं अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन सुना जाएगा। स्टेडियम में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री अभिषेक बाथम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर जिला महामंत्री डीएस राठौर आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत अभय कठेरिया महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना चित्रा अग्निहोत्री पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा संजू शर्मा सरल त्रिवेदी डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रवि बाजपेई सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई धीरेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!