चाइनीज मांझा विक्रेता गिरफ्तार: धरने की धमकी मिलते ही

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फर्रुखाबाद विकास मंच के द्वारा धरना दिए जाने की चेतावनी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांझा विक्रेता रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला गढी अब्दुल मजीद का निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र रफीक खुले आम चाइनीज मांझा बेच रहा था। पुलिस ने चाइनीज मांझे की 15 चरखी बरामद कर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।
रिजवान ने पुलिस को बताया कि मार्केट में चाइनीज मांझे की डिमाण्ड है इसे बेचने पर काफी मुनाफा होता है।

मालूम हो कि आज ही फर्रुखाबाद के विकास मंच जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में चाइनीज मांझा के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन दिया गया। भईयन मिश्रा ने ज्ञापन देकर सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि आए दिन लोग चाइनीज मांझा से कट कर घायल हो रहे हैं। पूर्व में भी कई बार इसको लेकर आवाज उठाई गई एवं आंदोलन किए गए पर स्थित जस की तस है। इसलिए आवश्यक है की ऐसी कार्रवाई की जाए कि चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के अंदर इतना भय पैदा हो कि वह इसको बेचने की हिम्मत न कर पाये।

मौके पर उपस्थित सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले नेटवर्क को खत्म किया जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर चाइनीज मांझा की बिक्री बंद न होने पर चौक पर धरना दिया जाएगा। जब तक चाइनीज मांझा की बिक्री बंद नहीं होगी तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से निशित दुबे (पूर्व सभासद) आलोक मिश्रा, भूरे,ओम निवास पाठक, सनी बाथम, रईस नवाब, लकी शुक्ला, राजा मिश्रा, पंकज राठौर, सागर गुप्ता, शिवेंद्र बाजपेई, प्रशांत मिश्रा, शिवदेव सिंह, कार्तिकेय शुक्ला, आयुष सक्सेना, नीरज दुबे अफरोज आलम खान, विनय दीक्षित सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन देने के बाद भईयन मिश्रा ने कहा कि उम्मीद है प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो फिर युद्ध स्तर पर आंदोलन चाइनीज मांझा के विरुद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

error: Content is protected !!