19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे: सामूहिक विवाह में

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 14 जनवरी। श्री मंगला गौरी सेवा समिति द्वारा आयोजित गरीब कन्याओं हेतु श्री गुरुगांव देवी मंदिर में छठवां सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बारात कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां फूल मालाओं से बारातियों का स्वागत किया गया। गणमान्य नागरिकों द्वारा वर-वधुओं को सुखद दामपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया। दूल्हों को दहेज में अलमारी, बैड़, बर्तन, डेसिंग टेवल, रजाई गद्दा, गैस-सिलेण्डर एवं वधुओं के श्रंगार का सभी सामान भेट किया गया।

श्री मंगला गौरी सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में आचार्य शिव नारायण तिवारी द्वारा समस्त वैवाहिक संस्कार सम्पन्न कराये। ममता देवी संग ब्रहमानंद, गुलशन संग अंकित, मोहिनी संग आशू कश्यप, उमा संग कपिल राजपूत, कामिनी संग प्रमोद, मुस्कान संग रजनीकांत, सोनम संग राजाबाबू, रिया संग अनिल गुप्ता, राधा देवी संग नीलेश, पूजा बाथम संग पवन बाथम, संध्या संग शुभनेश, आरती संग शाहिल गुप्ता, सोनी संग अरुण, सुमेगा संग अर्जुन सिंह, गायत्री संग गौरव कुमार, गीता देवी संग विकाश श्रीवास्तव, हिमानी सक्सेना संग आकाश सक्सेना, अनामिका संग सौरभ कुमार जोड़े दामपत्य सूत्र बंधन मे बंधे।

इस मौके पर संरक्षक मुन्नालाल वाष्णेय, संरक्षक अजय परमार, कार्यक्रम संयोजक अनूप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अनूप चौरसिया, सचिव अरविंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत कनौजिया, कोषाध्यक्ष गोपाल कश्यप, गौरव तिवारी, लकी गुप्ता, अनिल कसेरे, लकी कश्यप, सागर भारद्वाज, संजय सक्सेना, सचिन यादव मौजूद रहे। समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!