पांचाल घाट से बेवर तक हाइवे पर लगेगी लाइटे: दुर्घटनाएं रोकने के लिए

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा नेता अशोक कटियार ने कहा है कि पांचाल घाट से बेवर तक हाइवे शीघ्र ही लाइटों से जगमगायेगा। श्री कटियार ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH-730C पर प्रतिदिन जनपद फर्रुखाबाद मे ही दो से तीन लोगों की मौतें हो रही है। दर्जनों घटनाएं होती है रोड पर लाइटे नहीं जल रही है, अधिकारी गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी रोड पर लाइटें जलाने के सख्त निर्देश भी दिये है। इसके बाद भी दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हुई है। इस आपराधिक कृत्य से ‌लोकप्रिय सरकार की छवि खराब हो रही है।

परियोजना कार्यान्वयन इकाई, शाहजहाँपुर के परियोजना निदेशक ने
लखनऊ स्थित कार्यालय के मुख्य अभियन्ता को अवगत कराया है कि उक्त सम्बन्ध में अवगत कराना है कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में परियोजना के पर्यवेक्षण एवं निगरानी (Supervision & Monitoring) हेतु नियुक्त Authority’s Engineer से प्रकरण में यथोचित कार्यवाही किये जाने एवं आख्या उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। विभाग की ओर से जवाब दिया है कि
अशोक कटियार ‘अधिवक्ता’ के पत्र में छपी सूचना “राष्ट्रीय राजमार्ग 730C पर प्रतिदिन हो रही भीषण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड लाइट तत्काल जलवाने हेतु का सन्दर्भ ग्रहण करें जो कि NH-730C, पैकेज-01 से सम्बंधित है।

जनपद फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730C परियोजना के किमी 0.00 से किमी 52.770 (बेवर से अल्लाहगंज खंड) में प्रस्तावित कुल 11 में से 6 कनेक्शनों की प्राक्कलन धनराशि बिजली विभाग को जमा करवाई जा चुकी है। शेष 5 कनेक्शनों का प्राक्कलन बिजली विभाग से उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है, जो कि प्राप्त होने पर शीघ्र ही धनराशि जमा करवाकर स्ट्रीट लाइट का संचालन प्रारंभ करवाया जाएगा। राजमार्ग निर्माण से सम्बंधित शेष कार्य ठेकेदार ‌द्वारा पूर्ण कराने के उपरांत ही निर्माण कार्य की पूर्णता घोषित करने से सम्बंधित औपचारिकतायें एवं अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!