फर्रुखाबाद। 23 फरवरी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में होली, रमजान एवं ईद त्यौहार के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की कलेक्ट्रट सभागार में हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो,किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाये,किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा, कोई भी जुलूस नये रास्ते से नही निकलेगा, सभी होलिका स्थलों पर लटके विजली के तार सही करा लिये जाये। विधुत की सप्लाई निर्वाध रहे, केमिकल बाले रंगों का प्रयोग न किया जाये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ ब्यवस्थाये चाक चौबंद रखे। सभी नगर पालिका,नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली के अवसर पर सभी जगहों पर साफ सफाई व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे। कैटल कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ा जाये। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क किया जाये। जिलाधिकारी निर्देशित करते हुए हिदायत दी कि सभी अग्निशमन की गाड़ियों की चेकिंग करा ली जाये कि वो सही हो व उनमें पर्याप्त पानी रहे। सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए गये कि वो अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले।
त्यौहारों को परंपरा से मनाकर मर्यादा का उल्लंघन न किसी जाये।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में ई रिक्शा पर प्री रिकॉर्डिड मैसेज प्रसारित किया जाये कि जबरदस्ती किसी पर भी रंग न डाला जाये। सभी त्यौहारों को अमन चैन से मनाये, परंपराओं को न तोड़े, अफवाहों से सावधान रहें, किसी भी समस्या पर 112 पर कॉल की जाये। मोटरसाइकिलों से हुड़दंग न किया जाए, तेज आवाज में डीजे न बजाये जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




