फर्रूखाबाद (एफबीडी न्यूज़। 26 फरवरी। सूबे के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री व प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह मैं आज यहां कहा है की नई करोड़ी धाम के लिए सर्किट बनेगा और हाईवे की जांच के लिए दोबारा टीम बनेगी। मंत्री श्री सिंह ने आज सायं क्लेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कृषि विभाग के सौजन्य से श्यामचरण भूलनपुर चिरपुरा कामलगंज, व प्रदीपकुमार जिठौली राजेपुर को 10 लाख की कीमत के कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी भेंट की, जिस पर 4 लाख की सब्सिडी मिलती है। 
मंत्री ने मत्स्य विभाग के लाभार्थी को मोपोड की चाबी प्रदान की। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से 5 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की। प्रभारी मंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया फर्रूखाबाद के पर्यटन स्थलों का गाइड मैप जारी किया गया। समूह सदस्यों ने मंत्री को हर्बल गुलाल भेंट किया गया। मंत्री द्वारा स्किल इंडिया कॉम्पटीशन 2025 में पुरुस्कार जीतने बाले आई0 टी0आई फर्रूखाबाद के छात्रों को 2 स्वर्ण व 1 रजत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 2 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। उ0प्र0राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 226 स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि रेनू व रूपा को 5.65 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किये। 
बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। सोलर पंप के लिये चयनित 3 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। वृद्धावस्था पेंशन के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिये गए,व। उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य)के 2 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किये। द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतरर्गत पांच लाभर्थियों को चेक वितरित किये। मंत्री श्री सिंह ने कृषि विभाग के 5 लाभार्थियों को मूंग बीज मिनी किटे प्रदान की।
पर्यटन मंत्री ने विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने बाले विभागों की समीक्षा के दौरान प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी को पंचायती राज विभाग के 15 वित्त आयोग में बी रैंक आने पर खुद पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये। विधायक डॉ0 सुरभि द्वारा कन्या सुमंगला योजना का प्रचार प्रसार न होने की शिकायत की। मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार करने के लिये निर्देशित किया। इटावा बरेली हाइवे की जाँच दोबारा कमेटी बनाकर कराने के लिये म निर्देशित किया।कार्यदाई संस्थाओं को सभी कार्य टाइमलाइन के अनुसार पूरे करने की हिदायत दी गई। मंत्री ने द्वारा बताया गया कि पर्यटन विभाग नींव करोरी धाम को सर्किट बनाने जा रहा है जो लखनऊ व दिल्ली से जुड़ेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष, विधायक सुशील शाह मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सदस्य विधान परिषद, प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के बीच में ही चले जाने के बाद विलंब से पहुंचे एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी उनकी कुर्सी पर बैठे।

