फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 26 फरवरी। हादसे में कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम हाकिमपुर निवासी विनोद कश्यप के बेटे धीरेंद्र की मौत हो गई। गांव के विनोद राजपूत के ट्रैक्टर को उनका बेटा विकास चला रहा था। ट्रैक्टर पर पल्लेदारी का काम करने वाला धीरेंद्र दीपक आदि कई लोग सवार थे। जब ट्रैक्टर मुरहास कन्हैया पिपरगांव मार्ग से गुजर रहा था उसी समय थाना मेरापुर के ग्राम नदौरा निवासी रविंद्र सिंह ड्राइवर ने ट्रैक्टर से विकास के टैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी हादसे में गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र एवं दीपक को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दीपक को रेफर कर दिया। धीरेंद्र की मौत पर उसकी पत्नी वंदना मां मुन्नी देवी आदि महिलाएं बिलखती रही। बड़े भाई सर्वेंद्र ने बताया कि धीरेंद्र 8 भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी पुत्री कशिश एवं बेटा वंश है।
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत


थाना नवाबगंज के ग्राम मंझना निवासी 75 वर्षीय राम मुरारी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राम मुरारी को कम सुनाई पड़ता था वह नवाबगंज रोड स्थित जानवरों वाले मकान पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी समय ट्रेन से कटकर मर गए बेटे बंटू ने राम मुरारी की शिनाख्त की।

