गैंगस्टर सुखबीर की कुर्की: साइबर ठग गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 26 फरवरी। पुलिस ने गैंगस्टर माफिया जुबेर गिरोह के सदस्य सुखबीर सिंह की कुर्की कर ली है। मेरापुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव पांडे ने कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के सहयोग से ग्राम रुटौल निवासी सुखबीर सिंह पुत्र कर्मवीर की कुर्की की है। पुलिस ने मुनादी कराने के बाद कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित सुखबीर का आवासीय भवन, खेत, 7 ट्रक बाइक एवं बैंक खातों की धनराशि की कुर्की की है। इसी दौरान पुलिस ने सुखबीर की पत्नी ममता का लखीमपुर खीरी स्थित बैंक खाता की धनराशि की भी कुर्की कर ली है।

साइबर ठग गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस के प्रभारी निरीक्षक जोगेंद्र सिंह की टीम ने थाना अमृतपुर के ग्राम गुडेरा निवासी जागेश्वर पुत्र वेदराम को गिरफ्तार किया है। जागेश्वर ने जस्ट डायल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने के नाम पर करीब 100 लोगों से 65 लाख रूपयों की ऑनलाइन ठगी की है।

error: Content is protected !!