फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) 27 फरवरी। कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट बाग में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की गई है।
रेलवे स्टेशन कायमगंज के निकट ग्राम श्याम नगर मझोला क्षेत्र में अथर खां के आम के बाग में युवती का शव आम के पेड़ के नीचे पडा देखा गया। यह खबर जंगल की आग की तरह फैलने के कारण लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर आमोद कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर जाकर घटना बारीकी से निरीक्षण किया। 
फील्ड यूनिट ने घटना के साथ जुटाये। युवती के गले में कसने का निशान देखि गया, उसकी जीभ बाहर निकली थी। जिससे अनुमान लगाया गया कि युवती की गला घोंट कर हत्या की गई। युवती के शरीर पर लाल रंग का स्वेटर, गुलाबी सफेद रंग का कुर्ता, नीले रंग का प्रिंटिड लोअर थी, उसके एक पैर में चप्पल थी दूसरी चप्पल पैर के पास पड़ी थी। पैरों में बिछिया हाथ में प्लास्टिक के कड़े, चांदी की अंगूठी, वालों में आर्टिफिशियल जूड़ा लगा था। महिला का रंग गेहुआ उम्र लगभग 28 साल थी। घटनास्थल को देखकर समझा गया कि युवती की कही और हत्या की गई है शव बाग में डालकर छुपाने का प्रयास किया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कोतवाली पुलिस को शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सुनसान इलाका होने के कारण वर्ष 2025 में भी रेलवे क्रॉसिंग के निकट आम के बाग में महिला का कंकाल मिला था। कायमगंज कोतवाली पुलिस बीते दिन नगर में दिन दहाड़े वृद्ध दंपति की हत्या की गुत्थी को अभी तक सुलझा नहीं पाई है और एक बड़ी वारदात हो गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि युवती के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किया जा रहे हैं। अभी हत्या का कारण बताना जल्दबाजी होगा, पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

