हत्यारा गिरफ्तार: पकड़े गए नशेड़ी ड्राइवर

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 3 फरवरी। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मऊ दरवाजा के ग्राम गंगोंली निवासी शीशराम कनौजिया के पुत्र राजेश उर्फ पप्पू ने पड़ोसी कमलेश कनौजिया के 20 वर्षीय बेटे वैभव को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था अस्पताल ले जाने पर वैभव को मृत घोषित किया गया। थाना अध्यक्ष अजब सिंह की टीम ने राजेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया धारदार हथियार बरामद का लिया है। चालान किए जाने पर अदालत ने राजेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पकड़े गए नशेड़ी ड्राइवर

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा एआरएम रोडवेज राजेश कुमार द्वारा बसों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रोडवेज के रंग में एक बस दिल्ली से सवारी लाते हुए मिली, जिसमें 75 सवारी यात्रा कर रही थी। इसके अतिरिक्त एक अन्य बस दिल्ली से सवारी ला रही थी उसका बीमा समाप्त था उसपर 6 माह का टैक्स भी बकाया था। एक अन्य बस परमिट प्रस्तुत न करने के कारण पकड़ी गई । तीनों बसों को सीज कर रोडवेज बस अड्डा में खड़ा कराया गया तथा उन पर 70 हजार का जुर्माना लगाया गया। टीम ने रोडवेज बसों एवं अन्य बसों के चालकों की ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग की। 42 बसों की चेकिंग में कोई भी चालक मद्यपान कर वाहन चलाता हुआ नहीं पाया गया।

एक ऑटो को जब चेकिंग के दौरान पांचालघाट पुल पर रोका गया तो उसने वाहन नहीं रोका तथा उसमें तेज आवाज़ में होली के गाने बजाए जा रहे थे। जब उसको गाड़ी से दौड़ाकर पकड़ा गया तो पाया कि उसने मद्यपान किया हुआ था एवं उसके पास चालक लाइसेंस भी नहीं था। ऑटो से राजेपुर तथा अमृतपुर की सवारियां ले जाई जा रही थी। ऑटो को पकड़कर उस पर 13 हजार का जुर्माना लगाते आईटीआई चौकी में सीज किया गया।

एक मोटरसाइकिल पर 3 सवारी रॉग साइड ले जाते हुए पाए जाने पर जब उसके ड्राइवर को चेक किया गया तो उसने काफी अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। जो ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से स्पष्ट हुआ। चालान के बाद उसको बिना शराब पिये उसके परिचितों के सुपुर्द किया गया।

error: Content is protected !!