फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 4 फरवरी। पत्नी से विवाद के कारण युवक नीलेश कठेरिया ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना कंपिल के ग्राम रसीदाबाद के मोहल्ला तिवारियान निवासी राजू कठेरिया का 25 वर्षीय पुत्र नीलेश इलाहाबाद में पत्नी देवकी के साथ रहता था। नीलेश बीते दिन पत्नी देवकी के साथ साथ आया, उसने पत्नी को ग्राम कादर दादपुर सराय मायके में छोड़ दिया। नीलेश बीती शाम घर पहुंचा उसने आज सुबह गांव के आम के बाग में आम के पेड़ से दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों को आज सुबह 8 बजे नीलेश के फांसी पर लटके होने की जानकारी मिली।
पिता राजू आदि परिजन बदहवास अवस्था में आम के बाग पहुंचे। परिजनों ने नीलेश को फांसी से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी राजू ने दम तोड़ दिया। राजू कठेरिया ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की बेटे नीलेश का ससुराल में झगड़ा हुआ था इसी टेंशन में उसने अपनी जान दे दी है। वह इलाहाबाद की बेकरी में नौकरी करके पत्नी के साथ वही रहता था।
युवती फंदे पर लटकी
शमशाबाद थाने के ग्राम लोधीपुर निवासी विपिन की 25 वर्षीय पत्नी हेमलता ने बीती शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामगुलाम का पुत्र विपिन हेमलता को मृत लेकर बीती रात 8.30 बजे शमशाबाद सीएचसी पहुंचा। अस्पताल से मीमों मिलने पर थाना शमशाबाद के दरोगा वीर सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया की महिला ने घर में ही फांसी लगाई है वह फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके।



