अदालत का एसओ को फरमान: आदेश का पालन कर 3 दिन में दें रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़)13 मार्च। कन्नौज के सिविल जज (जू०डि०) न्यायालय ने आज महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मुकदमे की सुनवाई में थानाध्यक्ष को आदेश किया है कि अदालत के आदेश का पालन कराकर 3 दिन में रिपोर्ट दें। सिविल जज जू०डि० कन्नौज के न्यायालय में मूलवाद संख्या 148/2026 महात्मा गांधी इण्टर कालेज बनाम घनश्याम सिंह मुकदमे में आज कमीशन प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश विजय लक्ष्मी देवी ने आदेश पारित किया कि संबंधित अमीन को वाद पैरवी परवाना जारी हो। संबंधित अमीन को निर्देशित किया जाता है कि वह उभर पक्षों को सूचित कर मौके पर जाकर विवादित भूमि की नियमानुसार पैमाइश कर अपनी आख्या व मानचित्र मत स्केली फील्ड बुक सहित तैयार कर नियत तिथि पर पत्रावली पर प्रस्तुत करें।

वादी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कथन किया गया कि प्रतिवादी गण द्वारा विवादित स्थल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि न्यायालय आदेश दिनांकित 27/6/26 को स्थगन आदेश पारित किया गया है। अतः थानाध्यक्ष इंदरगढ़ को आदेश दिनांक के 27/6/26 के अनुपालन कराए जाने हेतु प्रार्थना की गई है। पत्रावली के परिशीलन से विदित है कि न्यायालय आदेश दिनांकित 27/6/26 को विवादित आराजी के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने हेतु आदेशित किया गया था। वादी द्वारा दिनांक 27 फरवरी को आदेश का अनुपालन किया जा चुका है। वादी द्वारा सूची के माध्यम से छायाचित्र दाखिल किए गए हैं, जिसमें निर्माण होना दर्शित है। अतः थाना अध्यक्ष इंदरगढ़ को आदेशित किया जाता है कि आदेश दिनांक 27 फरवरी 26 का अनुपालन सुनिश्चित करायें। साथ ही कृत कार्रवाई के संबंध में अपनी आख्या अंदर तीन दिवस न्यायालय में प्रस्तुत करना सुरक्षित करें। यह जानकारी मुकदमे की वादी ने अपने अधिवक्ता के हवाले से दी है।

मालूम हो कि 27 फरवरी को न्यायालय सिविल जज जू०डि० कन्नौज के न्यायालय में मूलवाद संख्या 148/2026 महात्मा गांधी इण्टर कालेज बनाम घनश्याम सिंह मुकदमे की सुनवाई हुई थी। वादी की ओर से प्रार्थनापत्र 6 ग-2 मय शपथपत्र 7 सी 2 में वर्णित कथनों के आधार पर याचना की गयी थी कि अस्थाई व्यादेश के जरिये प्रतिवादी को निषिद्ध किया जावे, कि वह विवादित सम्पत्ति गाटा संख्या 925 रकबा 0.1500 हेक्टेयर व गाटा संख्या 922 रकबा 0.3080 हेक्टेयर स्थित ग्राम किशनपुर बसंत तह सील तिर्वा जनपद कन्नौज में संस्था के स्वामित्व व अध्यासन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप न करे और न कब्जा करे और न ही निर्माण कार्य करे और न ऐसा कोई कार्य जो वादिनी / संस्था के विपरीत हो। मुकदमे की सुनवाई के बाद न्यायाधीश विजय लक्ष्मी देवी ने आदेश किया था कि वादी द्वारा प्रस्तुत वाद विवादित सम्पत्ति के सम्बन्ध में शाश्वत व्यादेश की डिकी हेतु योजित किया गया है।

वादी द्वारा अपने कथन के समर्थन में सूची 9 सी1 से एक किता खतौनी कागज संख्या 10 सी 1, एक किता प्रबंध समिति सूची कागज संख्या 11 सी 1, एक किता नक्शा कागज संख्या 12 सी 1 दाखिल किये गये हैं। वादी की तरफ से दाखिल दस्तावेजों के आधार पर वादी प्रथम दृष्टया विवादित आराजी पर काबिज होना प्रतीत होता है। अतः विवादित आराजी के बावत मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है।

आदेश

उभयपक्षों को अग्रिम नियत तिथि तक व गाटा संख्या 922 रकबा 0.3080 हे0 स्थित प्रतिवादीगण, पश्चिम-नहर बम्बा व गाटा संख्या आदेशित किया ग्राम किशनपुर बसंत तहसील तिर्वा 921, उत्तर-गाटा संख्या 915 व 920, दक्षिण-तिर्वा सौरिख रोड गाटा से तहसील तिर्वा जनपद कन्नौज सीमाये पूरब-चकरोड व खेत कि वह गाटा संख्या 925 रकबा 0.1500 हे0 संख्या 924 व 926 मे कायम है बादहू महात्मा गांधी इंटर कालेज के बाबत यथास्थित बनाये रखें। न्यायाधीश ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि उक्त आदेश किसी तृतीय पक्षकार किसी अन्य सक्षम न्यायालय द्वारा इस सम्बन्ध में किये गये आदेश / निर्णय यदि पूर्व से जारी है, पर प्रभावी / लागू नही होगा।

पत्रावली वास्ते आपत्ति/6 सी निरतारण हेतु 13.03.2026 को पेश हो। मालूम हो कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के निकट कॉलेज की भूमि पर थाना इंदरगढ़ के ग्राम मढ़पुरा निवासी राज किशोर दुबे एवं उनकी पत्नी शांति देवी ने बीते दिन से अवैध निर्माण शुरू कर दिया। कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती शिखा अग्निहोत्री ने श्रीमती शांति देवी सहित पांच लोगों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है। अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत थाना इंदरगढ़ पुलिस से की गई। लेकिन सांठ गांठ होने के कारण थाना पुलिस ने मामले की गहराई से जांच पड़ताल न करके अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगवाई।

error: Content is protected !!