फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) कायमगंज कोतवाली पुलिस की बीती रात हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से लुटेरा व दीवान घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया की लूट के मामले में पटियाली निवासी लुटेरे कुलदीप को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। पुलिस कुलदीप से लूटे गए कुंडलों की बरामदगी के लिए ले गई थी,शातिर कुलदीप ने वहां 315 बोर का तमंचा छिपाया था। एएसपी ने बताया कि कुलदीप ने भाग जाने के लिए तमंचे से दीवान धर्मेंद्र तिवारी के ऊपर दो फायर किए, गोली हाथ में गोली लगने से दीवान तिवारी घायल हो गए।
पुलिस ने जवाबी गोली चलाई, पैर में गोली लगने से लुटेरा कुलदीप घायल हो गया। पुलिस ने कुलदीप की निशानदेही पर लूट गए कुंडल बरामद कर लिए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मालूम हो कि कुलदीप जनपद कासगंज थाना पटियाली के ग्राम मिलक इलाही अल्लौयापुर निवासी सजीवन सिंह का पुत्र है।
अमृतपुर थाना के करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू को बाइक पर बैठाकर 14 मार्च को एटा जनपद के लहटोरा गांव जा रहे थे। वह दोपहर के समय ढमढे़रा और बिराहिमपुर गांव के बीच से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने चलती बाइक पर मंजू के कानों पर झपट्टा मारा। दोनों कुंडल कानों से नोच लिये।
मंजू ने सुरक्षा के लिए कुंडल काले धागे से बांध रखे थे। लुटेरों ने इतनी तेजी से झपट्टा मारा कि दोनों कुंडल कानों से निकल गए। लुटेरों के फरार हो जाने पर हो जाने पर मंजू चीखने लगी। चिल्लाने पर पीछे आ रही बोलेरो चालक ने लुटेरों का पीछा किया। पीछा किए जाने से घबराये बाइक सवार लुटेरे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरे। आरोपी सनी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। राम ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



