फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भारतीय शाक्य परिषद ने 7 व 8 नवंबर को संकिसा के भदंत विजय सोम थेरो इंटर कॉलेज में 55वां कार्तिक कौमुदी महोत्सव का आयोजन किया है। संयोजक सुनील दत्त शाक्य एडवोकेट ने भदंत विजय सोम थेरो इंटर कॉलेज के प्रांगण में बैठक का आयोजन कर कार्तिक कौमुदी महोत्सव व भगवान बुद्ध के स्वर्गावतरण समारोह को धूमधाम से मनाए जाने की रणनीति बनाई।
बैठक में कहा गया कि महोत्सव में परिवार की महिलाओं का शामिल होना बहुत जरूरी है। जब महिलाओं को बौद्ध धर्म की जानकारी हो जाएगी तो बौद्ध धर्म का बहुत तेजी से प्रचार प्रसार होगा। घर में बौद्ध धर्म की जड़ें जम जाएंगी और आडंबर स्वयं भी खत्म हो जाएगा। महोत्सव में अधिक से अधिक महिलाओं को एकत्र किए जाने एवं प्रमुख महिला वक्ताओं को आमंत्रित किए जाने की सहमति बनी।
बैठक में बौद्ध धर्म की चर्चा करते हुए कहा गया कि पूरे संविधान का सार भगवान बुद्ध के पंचशील में निहित है। जिसका भगवान बुद्ध ने अपने जीवन काल में ही प्रचार शुरू कर दिया था। यदि लोग मनसे पंचशील की बातों पर अमल करें तो वह लोग वास्तव में मानव बन कर स्वयं एवं समाज का उत्थान कर सकते हैं।
कार्यक्रम के संचालक व आयोजक सुनील दत्त शाक्य एडवोकेट ने कुरावली मैनपुरी निवासी बृजपाल सिंह शाक्य को भारतीय शाक्य परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा। मालूम हो कि भारतीय शाक्य परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष गणेश दत्त शाक्य के निधन के बाद से बृजपाल सिंह शाक्य परिषद के उपाध्यक्ष थे।
श्री शाक्य को अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सुनील दत्त शाक्य एडवोकेट ने बौद्ध अनुयायियों से महोत्सव को सफल बनाने के लिए चंदा देने एवं चंदा एकत्र करवाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे संकिसा भिक्षु संघ द्वारा ध्वजारोहण कर महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। 3.30 बजे से पूजा बंदना शुरू होगी।
शाम 4 बजे भिक्षु सम्मेलन के बाद शाम 7 बजे से बौद्ध गीत नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक होंगे। 8 नवंबर को सुबह 10 बजे पूजा बंदना, 10.30 बजे से महिला सम्मेलन, 12.30 बजे से धम्म सभा एवं शाम 4.15 बजे संकिसा स्तूप तक धम्म यात्रा निकलेगी स्तूप पर पूजा वंदना एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे से बौद्ध गीत नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे।
बौद्ध समर्थक अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 99974 13474 व फोन नम्बर 90277 80993 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में भिक्षु सरहपादीप महाथेरो, भिक्षु मंगलदीप, भिक्षु चित्ता नंद भिक्षु चेतसिक बोधि, वैद्ध केपी सिंह शाक्य, बदन सिंह शाक्य, राजेश कुमार सुरेंद्र प्रताप सिंह शाक्य रामसनेही शाक्य गजराज सिंह शाक्य।
धन सिंह शाक्य ललित शाक्य महेश चंद्र शाक्य बाबूराम शाक्य अमर सिंह शाक्य ओम प्रकाश इनाम सिंह शाक्य सुंदर सिंह कुलदीप शाक्य महेंद्र सिंह शाक्य राहुल शाक्य सुधीर कुमार शाक्य एडवोकेट डॉ देवेश शाक्य शिवसरन शाक्य लालाराम शाक्य आनंद भान शाक्य आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।