युवक को गोली मारी: आज ही नये एसओ ने लिया चार्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 मार्च। कमालगंज नगर में युवक शिवा उर्फ चऊंआ ठाकुर को गोली मारकर घायल कर दिया गया। थाना कमालगंज के ग्राम पहाड़िया निवासी शिशुपाल का युवा पुत्र शिवा उर्फ चऊंआ ठाकुर आज शाम मोहल्ला गंगा गली हनुमान मंदिर के निकट दोस्तों के साथ फिंगर खा रहा था। उसी समय वहां पहुंचे युवक ने तमंचे से शिवा के ऊपर फायर झोंक दिया। सीने के निकट गोली लगने से शिवा लहुलहान होकर गिर पड़ा, उसे तुरंत ही सीएससी कमालगंज ले जाया गया। डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने शिवा को बोतल चढ़कर प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ संजय वर्मा थानाध्यक्ष ललित कुमार ने अस्पताल जाकर घायल शिवा के हाल-चाल लिए, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बताया गया कि अमन नामक युवक ने शिवा को मार डालने के लिए गोली चलाई है। पुलिस अमन के बारे में जांच पड़ताल उसे तलाशने में जुट गई है। मालुम हो कि इंस्पेक्टर ललित कुमार ने आज दोपहर बाद थाने में आमद कराई है। क्षेत्रीय अपराधियों ने सरेआम गोली चलाकर नये थाना अध्यक्ष को खुली चुनौती दी है। मालूम हो कि बीती रात पुलिस अधीक्षक ने थाने के प्रभारी निरीक्षक के अवध नारायण पांडे का आयोग सेल के प्रभारी पद पर तबादला कर दिया। पुलिस लाइन से निरीक्षक ललित कुमार की थाना प्रभारी पद पर तैनाती की है। चर्चा है की इंस्पेक्टर पांडे को सेम के बीज मांगना काफी महंगा पड़ा है। श्री पांडे ने आज सुबह ही थाने से रवानगी करायी है।

error: Content is protected !!