जप्त किए गए 13 घरेलू सिलेंडर: खाद्य पदार्थ के भरे गए नमूने

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 मार्च। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कमर्शियल की जगह प्रयोग किए जाने वाले 13 सिलेंडर जप्त किए गए। अनिल कुमार यादव क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, श्रीमती नेहा गुप्ता पूर्ति निरीक्षक, अमित चौधरी पूर्ति निरीक्षक एवं मुख्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार की टीम ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।

ग्रान्ड सेवर रेस्टोरेन्ट आई०टीआई० चौराहा, होटल अयोध्या आई०टी०आई० चौराह, मोती महल रेस्टोरेन्ट, माडल शाप (स्थित रेस्टोरेन्ट), न्यू नीलम रेस्टोरेन्ट, होटल, आनन्द रेस्टोरेन्ट, सीमा बेकरी, ओमसाई बेकरी एवं होटल, गृहस्थी रसोइ सेन्टर, बन्नू मिष्ठान भण्डार, पूविका रेन्टोरेन्ट एवं कैफे, मधुर मिलन रेटस्टोरेन्ट (वराम्डा), अनोखे लाल मिष्ठान भण्डार, सौरभ गैस चूल्हा रेलवे रोड एवं सेट लाला अनोखे लाल मिष्ठान भण्डार के प्रतिष्ठान स्थित किचन एवं व्यवसाय गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 13 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।

रेलवे रोड स्थित ओम साईराम बेकरी के निरीक्षण के दौरान बताया गया की बेकरी का काम बंद है। इसके बावजूद मोहन पैलेस की गली स्थित कारखाने को खुलवाकर देखा गया तो वहां दो घरेलू सिलेंडर मौजूद थे जिनको जप्त किया गया। रॉयल अक्षय होटल वालों ने बताया कि उन्होंने रेस्टोरेंट बंद कर दिया है। नेहरू रोड स्थित बन्नू मिष्ठान भंडार के यहां 42 गैस सिलेंडर मिले जिनमें 10 सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा था। मिष्ठान भंडार के मालिक ने बताया कि हमारे सभी कमर्शियल गैस सिलेंडर है सभी सिलेंडरों के कागजात है।

मिष्ठान भंडार मलिक को गैस सिलेंडरों के कागजात कार्यालय में दिखाने को कहा गया। बढ़पुर स्थित अनोखेलाल मिष्ठान भंडार की दुकान पर घरेलू सिलेंडरों से समोसे बनाए जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों ने शिकायत की की जितेंद्र गैस सर्विस से कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया की जितेंद्र गैस सर्विस के यहां कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आने लगे हैं। सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की 30% की आपूर्ति करने को कहा है। यदि किसी को कमर्शियल गैस सिलेंडर की जरूरत है तो उसकी मांग पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

खाद्य पदार्थ के भरे गए नमूने

खाद विभाग की टीम ने नगर फर्रुखाबाद के पक्का पुलिस स्थित घनश्याम दास शिवानी की दुकान से कुट्टू आतु का आटा का नमूना भरा मठिया देवी मंदिर तिवारी नर्सिंग होम के निकट 16 दुकानों की जांच पड़ताल की गई कायमगंज में बालाजी मंदिर के निकट आठ दुकानें चेक की गई।

error: Content is protected !!