होटल में प्रेमी युवक से ईद मनाने गई लड़की पकड़ी गई: लव जिहाद का मामला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 मार्च। होटल में प्रेमी मुसलमान युवक के साथ ईद मनाने गई हिंदू लड़की पकड़ी गई। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। घटना के मुताबिक थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला बाग रुस्तम निवासी युवती का मोहल्ले के अनस पुत्र अंसार से बीते कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे। अंनस आज ईद के मौके पर प्रेमिका को दोपहर बाद जसमई बाईपास स्थित ओयो होटल ले गया। बाईपास रोड के किनारे धुलाई केंद्र के अंदर ओयो होटल है। इस बात की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी नेता महिलाओं के साथ ओयो होटल पहुंचे। महिलाओं ने युवती को होटल के कमरे में युवक के साथ पकड़ लिया। अफरातफरी के माहौल में अनस भाग गया।

महिलाएं युवती को पड़कर पैदल थाने ले जा रही थी। हिंदूवादी नेता विमलेश मिश्रा ने बजरिया रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान के निकट युवती से पूंछताछ की। सूचना मिलने पर तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार वहां पहुंच गए। गुस्साई महिलाओं ने युवती की पिटाई कर दी। लोग युवती के बाप को बुलाने की मांग करने लगे। चौकी इंचार्ज ने महिलाओं से नाराजगी जाहिर की कि लड़की की पिटाई क्यों की है। पुलिस युवती को ई- रिक्शा पर बिठाकर थाना मऊदरवाजा ले गई। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने युवती के साथ पूंछताछ की, भयभीत युवती ने पुलिस को सच्चाई बता दी। हिंदूवादी नेताओं का दबाव पढ़ने पर युवती ने अनस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

युवती ने तहरीर में कहा है की मोहल्ले का ही अनस पुत्र अंसार बीते 2 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। वह आज 2.30 बजे ओयो होटल ले गया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। तभी मैंने अनस से शादी करने के बारे में पूंछा तो अनस ने कहा कि तुम पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाओ तभी शादी करेंगे। युवती ने शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए कहा कि तुम शादी का झांसा देकर 2 साल से शोषण करते रहे। अब इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हो। इसी बात पर अनस ने प्रेमिका की पिटाई कर दी। पिटाई होने पर युवती चीखते हुए होटल से बाहर निकली, उसे बहुत से लोगों ने बचाया। पिटाई से युवती के शरीर पर चोटे आई। इसी दौरान अनस अपने काले रंग की बुलेट बाइक लेकर भाग गया।

error: Content is protected !!