27 निकलेगी रामनवमी शोभा यात्रा: बदल गया रूट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 21 मार्च। रामनवमी शोभायात्रा 27 मार्च को नगर में धूमधाम से निकलेगी। रामनवमी शोभा यात्रा का रूट बदलने की तैयारी शुरू हो गई। व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता मुन्ना के अनुरोध पर श्री राम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे ने रूट बदलने की जानकारी दी। शहर के रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में शनिवार को बुलाई गई बैठक में पदाधिकारियों ने रूट बदलने के लिए विचार विमर्श किया। बैठक में तय किया गया कि श्री रामनवमी शोभायात्रा में ध्वजारोहण बैंड, दुर्गा जी की झांकी के साथ-साथ भगवान राम लक्ष्मण भारत शत्रुघ्न रथ पर सवार होकर शहर में निकलेगे।

यह जानकारी संस्थापक विजय दुबे मटर लाल ने देते हुए बताया कि राम रथ बडा होने के कारण रूट बदलना बहुत जरूरी हो गया है l उन्होंने बताया कि शोभायात्रा 27 मार्च को शाम को 6 बजे रेलवे रोड स्टेट बैंक के सामने बी एस मेंशन से रवाना होगी। शोभा यात्रा चौक, घुमना, लाल गेट होते हुए रोडवेज के सामने बी एस गार्डन पहुंचेगी। वहां पर राम रसोई का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया अगले दिन 28 मार्च को शाम को 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक बी एस मेंशन में भजन संध्या के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि पहले श्रीराम नवमी शोभा यात्रा सरस्वती भवन से प्रारंभ होकर चौक घुमना साहबगंज चौराहा नाला मछरट्टा लोहाई रोड होते हुए वापस सरस्वती भवन पहुंचती थी। लंबे रूट को लेकर पहले से ही विरोध था।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता विमलेश मिश्रा ने संगठित होकर शोभायात्रा में शामिल होने के कहा। बैठक में सौरभ मिश्रा शिवओम पांडे ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक में मुख्य रूप से राम विविध कला केंद्र के अध्यक्ष संदीप दीक्षित, मंत्री दीपक मिश्रा, अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक एवं सरताज भाई भी शामिल रहे।

error: Content is protected !!