फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 24 मार्च। वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय डॉ वीडी शर्मा के क्लीनिक पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। जिला कार्यकारिणी में कायमगंज क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाले जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मंत्री मनोज गंगवार को भाजपा नेता के क्लीनिक पर बुलाया गया। जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित एवं जिला मंत्री मनोज गंगवार का फूल मालाओं द्वारा एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। 
डॉ विकास शर्मा ने अमरदीप दीक्षित एवं मनोज गंगवार की पार्टी
के प्रति समर्पण एवं कर्मठता की प्रशंसा करते हुए प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का आभार व्यक्त किया। अमरदीप दीक्षित व मनोज गंगवार ने सभी बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सहयोग बनाए रखने का निवेदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कायमगंज ग्रामीण महेंद्र राजपूत, होरी लाल मिश्रा, रामौतार दीक्षित,घनश्याम, राजेश तिवारी, शोभित मिश्रा,अमित तिवारी, दंत चिकित्सक अनिल,संजीव राजपूत, अमन,सौरभ आदि उपस्थित रहे।

जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे शहर से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित न हो सकी। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ विकास शर्मा भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ शर्मा ने जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा को शाल उड़ाकर सम्मानित किया।



