माफिया अनुपम दुबे गिरोह का सदस्य अक्कू पाठक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 मार्च। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे गिरोह के वांछित सदस्य संदीप पाठक उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने मीडिया को बताया कि कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय निवासी 44 वर्षी संदीप पाठक उर्फ आकू पाठक प्रभाकर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बातचीत चल रहा था। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के दौरान अक्कू पाठक को बीती रात 12.30 बजे उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि 13.11.2021 को कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 899/21 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट बनाम 1. अनुपम दुबे पुत्र महेश चन्द्र दुबे निवासी हाल पता मोहल्ला कसरट्टा थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद मूल निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद, 2. अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दुबे पुत्र स्व० महेश दुबे निवासी मो० कसरट्टा 3. अभिषक रस्तोगी उर्फ सोनू रस्तोगी पुत्र पन्ना लाल रस्तोगी निवासी वृन्दावन गली थाना कोतवाली फर्रुखाबाद 4. पंकज रस्तोगी उर्फ वंशी रस्तोगी पुत्र पन्नालाल रस्तोगी निवासी बृन्दावन गली थाना कोतवाली फर्रुखाबाद, 5. विनय दुबे उर्फ सोनू पुत्र स्व० उमेश चन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला नवाब न्यामत खाँ कोत फर्रुखाबाद, 6. संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक पुत्र सत्य प्रभाकर पाठक निवासी बागकूंचा महावीरगंज (रस्तोगी धर्मशाला) कोतवाली फर्रुखाबाद।

7. गौरव गुप्ता पुत्र हरिबाबू गुप्ता निवासी बूरावाली गली कोतवाली फर्रुखाबाद, 8. देवेन्द्र मिश्रा उर्फ डब्बू मिश्रा पुत्र काशीनाथ मिश्रा निवासी कटरा बू अली खां कोतवाली फर्रुखाबाद, 9. अभिषेक उर्फ अभि दुबे पुत्र श्री बृजेश कुमार दुबे निवासी मोहल्ला घेर श्यामू खां निकट घूँघट पैलेस आई0टी0आई0 चौराहा थाना कोतवाली फर्रुखाबाद, 10. गौरव गुप्ता उर्फ रज्जू पुत्र वीरेन्द्र गुप्ता निवासी वृन्दावन गली बाग कूंचा कोत फर्रुखाबाद, 11. संदीप दुबे पुत्र नरेश दुबे निवासी घेर श्यामू खां निकट घूँघट पैलेस कोतवाली फर्रुखाबाद पंजीकृत किया गया था।

जिनकी विवेचना आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी नगर के मुझको आवंटित की गयी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गोपनीयता बनाये रखते हुये अभियोग में वांछित अभियुक्त संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अन्य पांच वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!