विधायकों की डीआईजी को सलाह: मुख्य स्थानों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 31 मार्च। विधायकों ने आज कानपुर के डीआईजी को सलाह दी है कि जिले के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। डीआईजी हरीश चन्दर ने पुलिस लाइन पहुंचने पर भाजपा विधायक सुशील, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉक्टर सुरभि आदि को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान सांसद मुकेश राजपूत की ओर से संकिसा टाउन एरिया अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौजूद रही।

इस दौरान विधायक सुशील शाक्य ने डीआईजी को सुझाव दिया कि जिले के मुख्य चौराहे तिराहे के अलावा विशेष रूप से बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनवाया जाए। उन्होंने बताया कि बाहरी जनपदों के लोग जिले में आकर वारदात करते हैं और चले जाते हैं। पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कार्य योजना तैयार करनी चाहिए। हम तीनों विधायक विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। वार्ता के दौरान जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की वृद्धि पर चिंता जाहिर की गई।

इस बात पर भी विशेष चिंता जाहिर की गई कि जिले में विशेष समुदाय के लोग पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात है। इसी दौरान डीआईजी ने कहा की अब सोलर वाले भी सीसीटीवी कैमरे लगने लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने पर पुलिस को अपराधियों की निगरानी करने में काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक श्री शाक्य ने एफबीडी न्यूज को बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सीमा जनपद मैनपुरी एटा एवं हरदोई से मिली हुई है। जहां के अपराधी आकर जिले में वारदात कर भाग जाते हैं।

पत्रकार वार्ता में डीआईजी ने मीडिया को बताया की वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने को कहा गया है।

error: Content is protected !!