फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 अप्रैल। पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए विस्फोट में घायल समर्थक पूर्व प्रधान भैया लाल चौहान की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। मालूम हो कि थाना मऊदरवाजा के ग्राम नूरपुर निवासी पूर्व प्रधान भैया लाल का कानपुर में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक विजय सिंह की आवास पर हुए विस्फोट में उनके बेटे सिक्की विक्की एवं भैया लाल सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनके विरोध नखास चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में घुमना चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने कहा है कि 17/03/26 को समय करीब 18 बजे मैं मय हमराह का0 मलिखान सिंह साहबगंज चौराहे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे।
एक ई- रिक्सा पर दो घायल व झुलसे हुए व्यक्ति भारत नर्सिंग होम की तरफ ई- रिक्सा मे कुछ लोग लेकर जा रहे थे। मेरे द्वारा रोककर पूंछा गया तो उन्होनों बताया कि दोनो घायल व झुलसे हुए व्यक्ति पूर्व विधायक विजय सिंह के लडके अभिनाश उर्फ विक्की व अभिषेक उर्फ सिक्की है। इनके घर में भयानक विस्फोट हो गया है जिसमें 5 से 6 लोग घायल हो गये है, कुछ लोग वह मौके पर पडे़ है। इस सूचना पर मै मय हमराही के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास स्थिति मोहल्ला नाला मछरटटा पहुंचा। तो देखा की घर के बाहर पब्लिक के लोग काफी जमा थे और पूरे मोहल्ले मे अफरा तफरी और दहशत का माहौल था। लोग चीख पुकार कर रहे थे मैने गेट के अन्दर घुसते ही फर्स टूटा पडा था और बैसमेंन्ट की छत उखड़ गयी थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा पडा था।
मलबे में एक व्यक्ति भय्यालाल पुत्र हरिकिशन निवासी नूरपुर थाना मऊदरवाजा मलवे मे बुरी तरह घायल अवस्था में दबा पडा था। जिसको हमराही की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पूंछने पर लोगो ने बताया कि अन्य घायलों में विक्की व सिक्की के अलावा कुछ अन्य लोग और भी है जिनके नाम ईशू चौरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मोहल्ला नाला मछरटटा रामवीर यादव पुत्र अजय राज उम्र करीब 60 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, राशू मिश्रा पुत्र वीरेन्द्र मिश्रा निवासी मित्तूकूंचा, उम्र करीब 35 वर्ष, भय्यालाल पुत्र हरिकिशन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी नुरपूर थाना मऊदरवाजा और बाकी अन्य लोगो को जनता द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।
साहस कर मेरे द्वारा टूटे हुए बेसमेंट में देखा गया तो उसमें से विस्फोटक पदार्थो की बू आ रही थी और दीबारों पर खून के धब्बे लगे थे। पूरे मकान की तीसरी मंजिल तक खिडकी, दरवाजे, ग्रिल, छत और लेंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़े थे। आसपास के लोगो ने बताया कि समय करीब लगभग 19.30 बजे के आसपास तेज धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गयी उसमे मौजूद लोग घायल हो गये। मौके की स्थिति से यह स्पष्ट है कि मकान में मौजूद उक्त मामलों द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थो संग्रह कर निर्माण किया जा रहा था जिस कारण यह घटना घटित हुई और लोगो की जान का खतरा उत्पन्न हो गया। अफरा तफरी तथा भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गयी सामान्य जनजीवन ठप हो गया।



