रेलवे के डबल ओवर ब्रिज निर्माण की धनराशि मंजूर: मेजर का विकास

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) प्रदेश सरकार ने बीती रात देवरामपुर एवं नगला खैरबंद के ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए धनराशि मंजूर कर दी है। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया की करीब तीन माह में ओवर ब्रिजों का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की संभावना है। उन्होंने बताया की दोनों ओवर ब्रिजों की लंबाई 1013.71 मीटर है। प्रदेश सरकार ने बीती रात ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 9743.28 लाख रूपयों का अनुमोदन किया है। श्री द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवर ब्रिजों के निर्माण के लिए की जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। ओवर ब्रिज बन जाने पर ठंडी सड़क, आईटीआई नाला बघार, वाईपास मार्ग पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

आवागमन का रास्ता सुगम हो जाएगा। ओवर ब्रिज का निर्माण कराने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। वार्ता के दौरान ब्रिज कारपोरेशन के इंजीनियर वीरेंद्र चतुर्वेदी मौजूद रहे। जिन्होंने ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में तकनीकी जानकारियां दी।

error: Content is protected !!