बंटवारे के विवाद में होमगार्ड जवानों में मारपीट: वर्दियां फटी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 अप्रैल। बंटवारे के विवाद में विवाद में होमगार्ड जवानों में गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई जिससे उनकी वर्दियां फट गई। ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के जवान मौका मिलते ही अवैध वसूली करके बंटवारा कर लेते हैं। यदि कोई अवैध वसूली में रूपयों की चोरी करता है तो बंटवारे के दौरान विवाद हो जाता है। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही सिद्ध गोपाल, महिला सिपाही साधना, होमगार्ड जवान विशाल वर्मा एवं रमाकांत अग्निहोत्री यातायात व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे थे। करीब 3 दोनों जवानों में गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई।

होमगार्ड जवानों में मारपीट होता देखकर लोगों की भीड़ लग गई जिन्होंने मारपीट का लुफ्त उठाकर वीडियो बनाये। बताया जाता है की रूपयों के बंटवारे के विवाद में होमगार्ड विशाल वर्मा ने होमगार्ड रमाकांत पाठक को गंदी गालियां दी। जवाब में रमाकांत पाठक ने कहा कि गाली दोगे तो पटक पटक कर मारेंगे। इसी बात से गुस्साया विशाल रमाकांत को पीटने लगा। मारपीट के दौरान धक्का लगने से बाइक गिर पड़ी रमाकांत उसी बाइक के ऊपर जा गिरा। जिससे बाइक की नंबर प्लेट टूट गई, बाइक में नुकसान होता देख बाइक सवार ने दोनों होमगार्ड का बीच बचाव किया और उनसे बाइक में हुए नुकसान की भरपाई करने को कहा। होमगार्ड में मारपीट को देखकर दूर खड़ा ट्रैफिक सिपाही सिद्ध गोपाल मौके पर पहुंचा।


दोनों होमगार्ड जवानों ने एक दूसरे को दोषी ठहराया। ट्रैफिक सिपाही सिद्ध गोपाल ने दोनों होमगार्ड से कहा कि पुलिस लाइन साहब के पास जाओ, उन्होंने बुलाया है मैंने उनको घटना की रिपोर्ट दे दी है। ट्रैफिक सिपाही सिद्ध गोपाल ने एफबीडी न्यूज को बताया की मारपीट के समय में दूर खड़ा था मैंने दोनों जवानों में बीच बचाव किया। उसने बताया की होमगार्ड विशाल वर्मा ने होमगार्ड रमाकांत को गंदी गालियां दी थी इसी बात को लेकर मारपीट हुई है। बताया जाता है की घटना से पूर्व वहां जाम लगा था एक होमगार्ड जाम को खुलवा रहा तो दूसरा कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहा था।

error: Content is protected !!