भैंस चोरी के आरोपियों ने मार डाला पीड़ित को: चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 अप्रैल।कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भैंस चोरी के आरोपियों ने पीड़ित भैंस मालिक बांकेलाल नट को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेकर कार्रवाई न किए जाने का सनसनी के आरोप लगाया गया है।
बांकेलाल कोतवाली कायमगंज के ग्राम उलियापुर निवासी इंदल नट का 35 वर्षीय पुत्र था। उसकी 9 मार्च को भैंस चोरी हो गई थी। चोरी की शिकायत करने पर मंडी चौकी इंचार्ज बलवीर डांगी ने बांकेलाल को यह कहकर चौकी से भगा दिया था कि तुम नौटंकी कर रहे हो।

बांकेलाल ने पड़ोसी राजवीर उनकी पत्नी शकुंतला तथा बेटे नागर पुष्पेंद्र जितेंद्र सुनील एवं कारण पर चोरी का आरोप लगाया था। आरोपी मेहंदिया बाली दरगाह के निकट संजय अग्रवाल की तंबाकू गोदाम में काम करते हैं। जिन्होंने आज भैस चोरी का सीसी टीवी फुटेज दिखाने के बहाने बांकेलाल को गोदाम पर बुलाया। बांकेलाल भाई राजकुमार के साथ गोदाम पर गया जहां मौजूद आरोपियों ने सरिया व धारदार हथियार से बांकेलाल पर हमला कर दिया। भयभीत राजकुमार वहां से भाग गया, हमले में जब बांकेलाल गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया तभी आरोपी गोदाम से भाग गए। सूचना मिलने पर बांकेलाल के परिवार की महिलाएं बदहवास अवस्था में घटनास्थल पर पहुंची।

परिजन गंभीर घायल बांकेलाल को को सीएचसी कायमगंज ले गए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल बांकेलाल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर बांकेलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बांकेलाल की मौत हो जाने की जानकारी होने पर पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी फोर्स लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे। जहां मृतक के करीब एक दर्जन परिजन मौजूद थे इसी दौरान राजवीर के परिवार के तीन लोग घायल अवस्था में कायमगंज अस्पताल पहुंचे। जिनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। बांकेलाल के पीड़ित परिजनों ने हमलावरों से बदला लेने का प्रयास किया। माहौल खराब देखकर पुलिस ने उपचार करने वाले घायलों को कक्ष में बंद कर दिया।

इसके बावजूद पीड़ित परिजन दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर हंगामा मचाते रहे। इसी दौरान परिजनों ने चौकी इंचार्ज बलबीर डांगी पर आरोप लगाया कि उन्होंने विरोधियों से रुपए लेकर भैंस चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का खुला संरक्षण मिलने के कारण ही आरोपियों के हौसले बुलंद हो जाने पर वारदात की है। पुलिस किसी तरह हमलावरों को शांत कराकर आरोपी घायलों को कोतवाली ले गई।

error: Content is protected !!