फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 12 अप्रैल। स्मार्ट मीटरों से पीड़ित उपभोक्ताओं की लड़ाई फर्रुखाबाद विकास मंच लड़ेगा। आज जनपद में विद्युत विभाग के द्वारा जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तथा इन मीटरों के द्वारा लगातार आम जनता के ऊपर पढ़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर आवश्यक बैठक शहर के पटेल पार्क में हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर से पीड़ित लोगों ने आकर अपने साथ हो रही लूट के बारे में बताया। स्मार्ट मीटर लगने के बाद किस प्रकार से हम लोगों के द्वारा मीटर में डाले गए पैसे काटे जा रहे हैं, रात में लाइट बंद कर दी जाती है और हर व्यक्ति समय बहुत परेशान है। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि जब तक जनता अपना शोषण करती रहेगी तब तक उसका शोषण होता रहेगा। शहर में हजारों विद्युत उपभोक्ता है और उन सबने बिना विरोध किए हुए स्मार्ट मीटर अपने-अपने घरों में लगवा लिए।
जबकि स्मार्ट मीटर तभी लगने के आदेश थे जब गृह स्वामी अपनी सहमति दे, पर किसी ने चू नहीं की। आज लोग परेशान है सांसद विधायक एवं अन्य राजनीतिक दल किसी भी प्रकार से जनता की आवाज उठाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि आपकी लड़ाई तभी सफल होगी जब आप लोग ईमानदारी से अपनी हक की लड़ाई लड़ेंगे। क्योंकि वर्तमान में कोई भी जनप्रतिनिधि का नेता आपके साथ खड़ा होने को तैयार नहीं है मैं आप लोगों के साथ हूं और हर स्तर से हूं आपके साथ यह लड़ाई जरूर जीती जाएगी। उन्होंने घोषणा कि बहुत जल्द वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानियों के बारे में जनता से संवाद किया जाएगा।
इस समस्या को हल करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी जनता को किसी भी हालत में परेशानी में नहीं डाला जाएगा और हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र मिश्रा अंगद पांडे प्रिंस शुक्ला निशु दुबे अतुल गुप्ता सनी बाथम अनिल कश्यप बाबू अग्निहोत्री श्यामेंद्र दुबे नीरज संजीव भरथरिया प्रकाश सक्सेना सुरेश कश्यप शाहरुख खान प्रदीप तिवारी आलोक मिश्रा भरे अमन जैन कुलदीप दीक्षित अजय मिश्रा रितेश पांडे दिनेश राजपूत आचार्य अमरेश तिवारी सतीश दीक्षित मुकेश बाथम राजेश दिवाकर राजू खान लवी सक्सेना शाहिद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिले के प्रमुख महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने किया।



