गायब छात्र बहनें बरामद: युवती को भगाया गया

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 अप्रैल। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने स्कूल जाने के बहाने गायब होने वाली दोनों छात्र बहनों को बरामद कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सकरी हो गई पुलिस ने गांव के ही तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की। युवकों ने पुलिस को बताया की दोनों छात्राएं गुजरात जा रही है वह इस समय गांङूरवारा में है। इसी सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह डांगी ने प्रयास करके बीती रात ही छात्राओं को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने दोनों छात्रों के बरामद हो जाने की पुष्टि की है। हत्या जैसे संगीत मामले में व्यस्त होने के कारण श्री चतुर्वेदी छात्रों के गायब होने के बारे में जानकारी नहीं दे सके।

घटना के संबंध में ग्राम नरसिंहपुर निवासी अमिलेश गंगवार ने पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी दो पुत्रियाँ मनवी उम्र करीब 14 वर्ष एवं मान्या उम्र करीब 12 वर्ष 10 अपैल को समय करीब 7.30 बजे सुबह घर से स्कूल शकुन्तला देवी कायमगंज की बोलकर अपनी-अपनी साइकिलों से निकली थी। स्कूल की छुट्टी समय करीब 2 बजे होने के उपरान्त जब दोनों पुत्रियां घर वापस नहीं पहुँची तो पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री की सहेलियों से जानकारी की। सहेलियों ने बताया कि दोनों छात्राएं आज स्कूल गई ही नहीं थी। काफी खोज बीन करने के बाद दोनों पुत्रियों की दोनों साइकिलें रेलवे स्टेशन कायमगंज की वाउंन्ड्री के किनारे खड़ी मिली। इस मुकदमे की जांच मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह दांगी को सौंपी गई थी।

युवती को भगाया

कोतवाली कायमगंज के ग्राम शिवरई मठ निवासी शहबाज पुत्र अंसार 10 अप्रैल की रात 7.30 बजे 17 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बेटी को भगाने में शहवाज के पिता अंसार, मां व परिवार के सभी लोग सामिल है। सभी लोग घर छोडकर भाग गये है।

error: Content is protected !!