हटाए गए चौकी इंचार्ज डांगी: घुमना चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 13 अप्रैल। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज डांगी को हटाकर घुमना चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात कायमगंज के प्रभारी चौकी बलवीर सिंह डांगी को चार्ज से हटाकर मानीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया है। जबकि घुमना चौकी प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया। थाना राजेपुर के उप निरीक्षक अमित कुमार को थाना कादरीगेट, कोतवाली मोहम्मदाबाद के उप निरीक्षक अरविंद अवस्थी को थाना राजेपुर, कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक सुरजीत सिंह का थाना कमालगंज के लिए तबादला कर दिया। जबकि उप निरीक्षक भोलाराम को अंगुष्ठ छाप का प्रभारी बनाया गया।

समझा जाता है कि बलवीर सिंह डांगी को कोतवाली कायमगंज के ग्राम उलियापुर निवासी बांकेलाल नट की भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई न करने की लापरवाही में हटाया गया है। मालूम हो कि बीते दिन बांकेलाल की भैस चोरी के आरोपियों ने हमला करके हत्या कर दी थी। बाकी लाल ने हमलावरों पर भैंस चोरी करने का आरोप लगाया था।

error: Content is protected !!