फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 अप्रैल। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशाल शोभा यात्रा 13 अप्रैल को शाम 4 से बजे निकाली जाएगी। आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल के आवास पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह कठेरिया एवं कार्यक्रम संयोजक रामनरेश गौतम ने बताया कि विश्व में महान सामाजिक राजनीतिक चिंतक न्याय वीर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजनीतिक दलों के लिए मजबूरी और जरूरी हैं। 
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को सायं 4 बजे विकास भवन निकलेगी। शोभा यात्रा जिला जेल, सेंट्रल जेल चौराहा, नलकूप कॉलोनी, भोलेपुर, प्रीतम नगला, आवास विकास, लाल गेट चौक चौराहा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए चांद पर स्थित बौद्ध विहार पहुंचेगी। 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सायं काल 4 बजे से सम्मान एवं पुरस्कार वितरण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों का उद्बोधन होगा। आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा संगीत एवं गीतों भरी शाम बाबा साहब के नाम प्रस्तुति की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी आर्य पूर्व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश होंगे। विशिष्ट आरती के के कथेरिय पूर्व कस्टम कमिश्नर पूर्व निदेशक सुरेश चंद अंबेडकर, एसडीएम रविंद्र कुमार, अपर आयुक्त पंकज के सिंह, एडीएम अरुण कुमार, परियोजना निदेशक कपिल कुमार भाग लेंगे। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संघमित्रा भास्कर, कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ दिवाकर, सचिव कुलदीप सिंह कठेरिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रभु दयाल एवं संचालन महामंत्री वीरेंद्र सिंह कठेरिया ने किया।



