नए एएसपी ने चार्ज लिया: विक्रम सिंह को तहसील सदर का चार्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 2 मई। अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नर रेट आगरा गिरीश कुमार सिंह ने आज अपर पुलिस अधीक्षक पद पर चार्ज ग्रहण कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह लखनऊ यातायात निदेशालय चले जाएंगे। गिरीश कुमार सिंह ने तबादले के करीब एक माह बाद जिले में आमद कराई है।

पीआरबी के कुनबे में नए 17 वाहन शामिल

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, नए अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं स्थानांतरित अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन में झंडे दिखाकर आपातकालीन सेवा डायल 112 के 17 वाहनों को रवाना किया।

सदर में तहसीलदार की तैनाती

जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कायमगंज के तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर की तहसील सदर में तहसीलदार पद पर तैनाती की है। तबादला आदेश मिलने पर तहसीलदार विक्रम सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रभारी तहसीलदार सदर सनी कनौजिया अब अपने मूल पद नायब तहसीलदार पर पहुंच गए हैं। मनीष वर्मा नायब तहसीलदार पद से हट गए हैं।

error: Content is protected !!